छतरपुर कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने महिला एवं बाल विकास विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि फील्ड वर्कर सही ढंग से सर्वे करें और एक भी बच्चा आंगनबाड़ी सेवाओं से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि पोषण ट्रैकर में हर बच्चे का पंजीयन सुनिश्चित किया जाए। वही इस मामले की जानकारी का प्रेस नोट आज 9 मई सुबह करीब 11:30 बजे जनसंपर्क विभाग में जारी किया है।