गोरौल: कटहरा पुलिस ने अलग-अलग गांवों में छापेमारी कर महीनों से फरार दो वारंटी को गिरफ्तार किया, हाजीपुर जेल भेजा
कटहरा पुलिस ने अलग अलग गांव में छापेमारी कर कई महीनों से फरार चल रहे दो वारंटी को गिरफ्तार कर हाजीपुर जेल भेज दिया। कटहरा थानाध्यक्ष शशिकांत प्रसाद ने बताया कि कोर्ट से वारंट जारी होने के बाद महीनों से फरार चल दो वारंटी को गिरफ्तार कर रविवार को 2 बजे दिन में हाजीपुर जेल भेज दिया।