अरवल: जिला परिषद के पदाधिकारी को भावभीनी विदाई, रायल रिसोर्ट में सम्मान समारोह आयोजित
Arwal, Arwal | Jul 10, 2026 जिला परिषद में पदस्थापित एक पदाधिकारी के तबादले के उपरांत शहर के द रायल रिसोर्ट में भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में उप विकास आयुक्त शैलेश कुमार, जिला परिषद अध्यक्ष प्रतिनिधि सुधीर शर्मा, लोजपा (रामविलास) के वरिष्ठ नेता नवनीत पांडे, जिला परिषद सदस्य ऋषि कला उर्फ सरस्वती देवी, शाह शाद रंजन यादव, मौजूद रहे।