शिवपुरी नगर: तिंधारी में 3 वर्षीय मासूम की संदिग्ध मौत पर मचा कोहराम, पिता ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर लगाया हत्या का गंभीर आरोप
शिवपुरी जिले के ग्राम धमघौली के रहने वाले एक पिता ने अपनी तीन वर्षीय बेटी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद गुरुवार की रात 8 बजे न्याय की गुहार लगाई है। पिता जयदीप परिहार ने पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए आवेदन में अपनी पत्नी और ससुराल पक्ष पर बच्ची की हत्या करने की गंभीर आशंका जताई है।