मूंडवा: खजवाना के निकट अनियंत्रित होकर पलटा ट्रक, हादसे में चालक घायल हुआ
Mundwa, Nagaur | Dec 2, 2024 मूण्डवा पंचायत समिति के खजवाना के निकट सोमवार को एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी खाई में पलट गया। हादसे में ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल चालक को ट्रक से बाहर निकाला। वहीं जानकारी के अनुसार ट्रक पट्टिया लेकर जोधपुर से मूण्डवा की और आ रहा था ।