मूंडवा: कुचेरा कस्बे में एक कच्चे मकान में लगी आग, लाखों रूपयों का सामान जलकर हुआ राख
Mundwa, Nagaur | Nov 27, 2024 नागौर जिले के कुचेरा कस्बे में बुधवार को अज्ञात कारणों के चलते एक कच्चे मकान में आग लग गई। आग लगने ने देखते ही देखते सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं सूचना मिलते ही कुचेरा नगरपालिका की दमकल गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक घर में रखा लाखों रूपयो का सामान जलकर राख हो गया।