मूंडवा: भडाणा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन, बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल
Mundwa, Nagaur | Nov 30, 2024 मूण्डवा पंचायत समिति के भडाणा गांव में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आज शनिवार से हुआ आयोजन। इस दौरान कथा के आयोजन से पूर्व गांव के मुख्य मार्गों से महिलाओं द्वारा कलश यात्रा निकाली गई। जहां ग्रामीणों द्वारा जगह जगह कलश यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। इस दौरान कथा का आनंद लेने के लिए बड़ी संख्या में भडाणा सहित आसपास के गांवों से भी लोग उमड़े।