मूंडवा: मूण्डवा कस्बे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या-3 में एस एम सी की बैठक का हुआ आयोजन
Mundwa, Nagaur | Dec 1, 2024 नागौर जिले के मूण्डवा कस्बे के राजकीय प्राथमिक विद्यालय संख्या 3 में आज रविवार को एस एम सी की बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान बैठक में एस एम सी के सदस्य, विद्यालय स्टाफ व अभिभावक मौजूद रहे। वहीं एस एम सी की बैठक में विद्यालय मे नामांकन बढ़ाने के साथ शिक्षा को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की गई।