देवघर: चौकीदार होमगार्ड नियुक्ति को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई बैठक
उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में शुक्रवार के शाम 4:00 बजे चौकीदार व होमगार्ड नियुक्ति संबंधी बैठक समाहरणालय में आयोजित की गई। इस दौरान उपायुक्त ने होमगार्ड और चौकीदारों के रिक्त पदों पर सीधी भर्ती को लेकर अब तक की गई प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया ।