दुधि: आश्रम मोड़ के पास खराब ट्रक में पीछे से घुसी बाइक, शिक्षक गंभीर घायल, हेलमेट के बावजूद सिर में आई चोट
सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम आश्रम मोड़ के पास सड़क किनारे खड़े खराब ट्रक में बाइक पीछे से जा घुसी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक का अगला हिस्सा ट्रक के पिछले हिस्से में घुसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में पड़री ग्राम पंचायत के बराइडाड़ टोला निवासी 29 वर्षीय कृष्ण गोपाल यादव उर्फ मोनू गंभीर रूप से घायल हो गए।