पलासी: पलासी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों में मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी, सीएचसी में भर्ती
Palasi, Araria | Sep 28, 2024 पलासी थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में चार लोग जख्मी हो गए. सभी घायलों को परिजनों के सहयोग से इलाज के लिए पलासी सीएचसी मे भर्ती कराया गया जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक की देखरेख में सभी का इलाज किया गया.