लालगंज: लालगंज कोतवाली के सिपाही की तहरीर पर 29 लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
लालगंज कोतवाली के सिपाही ऋषिकांत इन्दौलिया ने पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि बीती तीस मार्च को अगई गांव में जमीन विवाद में दो पक्षों में मारपीट हो गयी। जांच में पता चला कि गांव के राम सुमेर गुप्ता के पुत्रगण जीतलाल गुप्ता, विजय गुप्ता, रोशन गुप्ता, तथा राम सुमेर की पत्नी कमला व निशा पत्नी विजय गुप्ता छः अज्ञात के साथ पिलर लगाकर बाउण्ड्री बना रहे थे।