कुमारखंड: बिशनपुर कोड़लाही में जमीनी विवाद में सगे भाई ने छोटे भाई की धारदार हथियार से हत्या की
मधेपुरा जिले के कुमारखंड प्रखंड के बेलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बिशनपुर कोड़लाही पंचायत स्थित वार्ड पांच में जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट कि घटना में सगे भाई ने छोटे भाई पर धारदार हथियार से वार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही शनिवार को दिन के दस बजे बेलारी थानाध्यक्ष वरुण कुमार, कुमारखंड थानाध्यक्ष रंजन कुमार घटना स्थाल पर पहुंचे।