प्रधान ने प्रधान से माफी मांगी।'
'प्रधान से पंगा नहीं... चाहे खुद भी प्रधान क्यों न हों!'
-दरअसल डबवाली से भाजपा अध्यक्ष रेणु शर्मा व कालांवाली से नगर पालिका चुनाव में प्रधान पद का चुनाव लड़ चुके सुनील गर्ग उर्फ टीशू प्रधान के बीच पिछले कई दिनों से कंट्रोवर्सी चल रही थी। दोनों तरफ से आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा था। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें टीशू प्रधान भाजपा की डबवाली की प्रधान रेणु शर्मा से माफी मांगते हुए दिख रहे हैं। वहीं रेणु शर्मा भी कह रही है कि अगर उन्हें अपनी गलती का पछतावा है तो उन्हें भी कोई गिला-शिकवा नहीं है।
Sirsa, Sirsa | Jul 10, 2026