राजगढ़: भाजपा के राकेश पूनिया के पालिका अध्यक्ष पद के नामांकन पर झाझड़िया बोले - कमल खिलेगा, नरक पालिका को आदर्श पालिका बनाएंगे
Rajgarh, Churu | Sep 17, 2026 नगर निकाय आम चुनाव 2026 में चूरू जिले की राजगढ़ नगर पालिका के अध्यक्ष पद के लिये वार्ड 10 से विजेता रहे भाजपा उम्मीदवार राकेश पूनिया के नामांकन को लेकर भाजपा के विजयी व समर्थित निर्दलीय पार्षदों ने एकजुटता दिखाई। इस दौरान पदमभूषण देवेन्द्र झाझडिया व भाजपा नेत्री सुमित्रा पूनिया ने अपने राकेश पूनिया की जीत का दावा किया है, कहा राजगढ पालिका में कमल खिलेगा।