महोबा: महोबा SP की अध्यक्षता में होटल-ढाबा संचालकों की बैठक, सुरक्षा को लेकर दिए गए निर्देश
Mahoba, Mahoba | May 19, 2026 महोबा में कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के लिए SP शशांक सिंह ने पुलिस लाइन में जिले के होटल एवं ढाबा संचालकों के साथ बैठक की।SP ने भीषण गर्मी को देखते हुए सभी प्रतिष्ठानों में फायर सेफ्टी उपकरण लगाने और फायर ड्रिल कराने के निर्देश दिए। सुरक्षा के लिए उच्च गुणवत्ता वाले CCTV कैमरे लगाने, कर्मचारियों का चरित्र सत्यापन और ठहरने वालों का पूरा रिकॉर्ड रखने को कहा।