Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Uttarakhand
Sambalpur
Crimenews
Aap
image
image

उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने बैठक में ललितपुर, सिंगरौली रेलवे लाइन के कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश... रीवा से सीधी, सिंगरौली रेलवे लाइन का कार्य दिसंबर 2028 तक पूरा करें. ललितपुर, सिंगरौली रेलवे लाइन विन्ध्य के विकास को नया आयाम देगी. _____________________ उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में ललितपुर, सिंगरौली रेलवे लाइन के कार्यों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन का कार्य पूरा होते ही विन्ध्य क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। सिंगरौली के कोयला भण्डारों, सतना के सीमेंट भण्डार और अन्य उत्पादों को राष्ट्रीय बाजारों से जुड़ने का मौका मिलेगा। सतना, रीवा, सीधी से सिंगरौली तक की रेलवे लाइन का निर्माण कार्य दिसंबर 2028 तक पूरा करायें। सीधी और सिंगरौली कलेक्टर निर्माण कार्यो के लिए आवश्यक भूमि तत्परता से उपलब्ध करायें। निर्माण कार्यों की सभी बाधाएें दूर कर तेजी से निर्माण कार्य करायें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सतना से रीवा और रीवा से सीधी तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। सीधी से सिंगरौली के बीच बनाये जाने वाले 14 रेल टनल का निर्माण तेजी से करायें। रेलवे लाइन के निर्माण में जनप्रतिनिधि और प्रशासन रेलवे को पूरा सहयोग करेंगे। रेलवे के अधिकारी कलेक्टर द्वारा आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में उपस्थित होकर निर्माण कार्य से जुड़ी बातें रखें। कलेक्टर उनकी सभी कठिनाईयों को दूर रखेंगे। ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने पर विन्ध्य के विकास को नया आयाम मिलेगा। बैठक में सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्रा ने कहा कि रेलवे के अधिकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। रेल परियोजना और रीवा रेलवे स्टेशन के विकास से जुड़े निर्माण कार्यों का पूरा होने पर समारोहपूर्वक लोकार्पण करायें। निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें। बैठक में सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि सीधी में बहरी तक रेलवे लाइन के निर्माण की सभी बांधायें दूर कर दी गई हैं। गोपद नदी में पुल और टनलों का निर्माण तत्काल शुरू करायें। बरगवां, मड़वास और व्यौहारी रेलवे स्टेशन में आवश्यक निर्माण कार्य कराके सुविधाओं का विकास करें। बैठक में रेलवे के डीआरएम केके तलरेजा ने बताया कि दिसंबर 2028 तक सिंगरौली तक रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। सीधी से सिंगरौली के बीच 14 में से 4 का टनल कार्य शुरू हो गया है। रीवा रेलवे स्टेशन में शेष निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा कराकर इसका लोकार्पण किया जायेगा। प्रशासन से रेलवे को अच्छा सहयोग मिल रहा है अब सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे किये जायेंगे। जुलाई माह के अंत तक चुरहट तथा 31 अगस्त तक ट्रेन को सीधी तक पहुंचा देंगे। सीधी स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। सतना से पन्ना के बीच देवेन्द्र नगर तक कार्य पूरा हो गया है। खजुराहों से पन्ना जिले के अजयगढ़ तक कार्य तेजी से जारी है। घाटी होने के कारण पन्ना से अजयगढ़ सेक्सन में कठिनाई आ रही है। बैठक में ग्राम चंदवाई स्टेशन के लिए भू अर्जन तथा सिंगरौली जिले में रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराने के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में कमिश्नर रीवा बीएस जामोद ने कहा कि रेलवे को प्रशासनिक अधिकारी पूरा सहयोग करेंगे। बैठक में कलेक्टर सीधी विकास कुमार मिश्रा तथा कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल, वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शामिल हुए। बैठक में पुलिस अधीक्षक गुरूकरन सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा रेलवे के अधिकारी एमएस हाशमी, दिलीप सिंह, सीएल मीणा, इन्द्रजीत वर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Office Of Rajendra Shukla #JansamparkMP #रीवा #Rewa

Rewa, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

MORE NEWS

प्राकृतिक खेती कार्यशाला...

गौमाता और धरती माता की जय होने पर ही भारत माता की जय होगी : मानव और धरती दोनों के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए प्राकृतिक खेती आवश्यक है - उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla
_______________________

कृषि विज्ञान केन्द्र रीवा में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मोटे आनाज और जैविक विधि से उत्पादित आनाज ही हमारे स्वास्थ्य के लिए हितकर हैं। प्राकृतिक खेती का आधार गौपालन है। गौमाता से प्राप्त गौमूत्र और गोबर से ही प्राकृतिक खेती के लिए खाद तथा कीटनाशकों का निर्माण होता है। हर किसान गोपालन करें और अपनी जमीन के कम से कम 10 प्रतिशत भाग पर प्राकृतिक खेती करें। अपने परिवार की आवश्यकता का आनाज प्राकृतिक खेती से ही पैदा करें। 
 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि घातक कीटनाशकों तथा रासायनिक खाद से माटी को स्वस्थ्य रखने वाले उपयोगी जीवाणु नष्ट हो जाते हैं इससे धीरे-धीरे माटी की उर्वरक शक्ति तथा जल धारण की क्षमता घटती है। प्राकृतिक खेती से माटी में धीरे-धीरे उपयोगी जीवाणुओं का विकास होता और माटी की उर्वरक शक्ति बढ़ती है। इस खेती से उपज भले ही कम हो लेकिन उसकी गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है। मानव और धरती का स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए प्राकृतिक खेती ही एक मात्र उपाय है। जब गौमाता और धरती माता की जय होगी तभी भारत माता की भी जय होगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के रीवा दौरे के समय कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती से जुड़ी प्रेरक नृत्य नाटिका दिखाई गयी थी। देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कुछ दिनों पूर्व बसामन मामा में हजारों किसानों को प्राकृतिक खेती का संदेश दिया। बसामन मामा गौवन्य विहार तथा हिनौती गौधाम को भी प्राकृतिक खेती का केन्द्र बनाया जा रहा है। 
 
कार्यशाला में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने कहा कि सभी किसान समय रहते प्राकृतिक खेती को अपना ले अपनी जमीन के एक भाग में कोदों, ज्वार, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर और अमारी की खेती करें। इनमें सिंचाई और खाद की जरूरत नहीं होती है। मोटे आनाज हमारे स्वास्थ्य की दृष्टि से सबसे अच्छा आहार है। अपने परिवार के उपयोग के लिए प्राकृतिक खेती से पैदा किये गये आनाज का उपयोग करें। कार्यशाला में पूर्व महापौर तथा जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल से देश को विकास की नई ऊंचाई मिली है। जिले भर में 5 जून से लगातार कार्यक्रम आयोजित करके आमजनों को विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। जिले में 23 जून से 6 जुलाई तक वृक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगा। प्रधानमंत्री जी किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रहे हैं। किसानों को हर वर्ष 12 हजार रूपये की किसान सम्मान निधि दी जा रही है। सभी किसान भाई प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुसार अपनी आधी जमीन पर प्राकृतिक खेती अपनाकर पर्यावरण और स्वास्थ्य रक्षा में सहयोग दें। कार्यशाला में किसान मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण त्रिपाठी ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, श्रीमती कल्पना पटेल, श्री राजेश सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय पाण्डेय, उप संचालक कृषि यूपी बागरी, विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक साक्षी द्विवेदी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे।

PMO India 
CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Agriculture, Madhya Pradesh 

#JansamparkMP #रीवा #Rewa

प्राकृतिक खेती कार्यशाला... गौमाता और धरती माता की जय होने पर ही भारत माता की जय होगी : मानव और धरती दोनों के स्वास्थ्य को अच्छा रखने के लिए प्राकृतिक खेती आवश्यक है - उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla _______________________ कृषि विज्ञान केन्द्र रीवा में आयोजित प्राकृतिक खेती कार्यशाला का उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने शुभारंभ किया। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्राकृतिक खेती वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। मोटे आनाज और जैविक विधि से उत्पादित आनाज ही हमारे स्वास्थ्य के लिए हितकर हैं। प्राकृतिक खेती का आधार गौपालन है। गौमाता से प्राप्त गौमूत्र और गोबर से ही प्राकृतिक खेती के लिए खाद तथा कीटनाशकों का निर्माण होता है। हर किसान गोपालन करें और अपनी जमीन के कम से कम 10 प्रतिशत भाग पर प्राकृतिक खेती करें। अपने परिवार की आवश्यकता का आनाज प्राकृतिक खेती से ही पैदा करें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि घातक कीटनाशकों तथा रासायनिक खाद से माटी को स्वस्थ्य रखने वाले उपयोगी जीवाणु नष्ट हो जाते हैं इससे धीरे-धीरे माटी की उर्वरक शक्ति तथा जल धारण की क्षमता घटती है। प्राकृतिक खेती से माटी में धीरे-धीरे उपयोगी जीवाणुओं का विकास होता और माटी की उर्वरक शक्ति बढ़ती है। इस खेती से उपज भले ही कम हो लेकिन उसकी गुणवत्ता बहुत अच्छी होती है। मानव और धरती का स्वास्थ्य अच्छा रखने के लिए प्राकृतिक खेती ही एक मात्र उपाय है। जब गौमाता और धरती माता की जय होगी तभी भारत माता की भी जय होगी। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के रीवा दौरे के समय कार्यक्रम में प्राकृतिक खेती से जुड़ी प्रेरक नृत्य नाटिका दिखाई गयी थी। देश के गृह मंत्री श्री अमित शाह ने कुछ दिनों पूर्व बसामन मामा में हजारों किसानों को प्राकृतिक खेती का संदेश दिया। बसामन मामा गौवन्य विहार तथा हिनौती गौधाम को भी प्राकृतिक खेती का केन्द्र बनाया जा रहा है। कार्यशाला में सांसद श्री जनार्दन मिश्रा ने कहा कि सभी किसान समय रहते प्राकृतिक खेती को अपना ले अपनी जमीन के एक भाग में कोदों, ज्वार, मक्का, उड़द, मूंग, अरहर और अमारी की खेती करें। इनमें सिंचाई और खाद की जरूरत नहीं होती है। मोटे आनाज हमारे स्वास्थ्य की दृष्टि से सबसे अच्छा आहार है। अपने परिवार के उपयोग के लिए प्राकृतिक खेती से पैदा किये गये आनाज का उपयोग करें। कार्यशाला में पूर्व महापौर तथा जिला भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के 12 वर्ष के कार्यकाल से देश को विकास की नई ऊंचाई मिली है। जिले भर में 5 जून से लगातार कार्यक्रम आयोजित करके आमजनों को विकास कार्यों की जानकारी दी जा रही है। जिले में 23 जून से 6 जुलाई तक वृक्षारोपण का अभियान चलाया जायेगा। प्रधानमंत्री जी किसानों के हित में विभिन्न योजनाओं को संचालित कर रहे हैं। किसानों को हर वर्ष 12 हजार रूपये की किसान सम्मान निधि दी जा रही है। सभी किसान भाई प्रधानमंत्री जी की मंशा के अनुसार अपनी आधी जमीन पर प्राकृतिक खेती अपनाकर पर्यावरण और स्वास्थ्य रक्षा में सहयोग दें। कार्यशाला में किसान मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्री प्रवीण त्रिपाठी ने कार्यशाला के उद्देश्यों की जानकारी दी। कार्यशाला में नगर निगम के अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय, श्रीमती कल्पना पटेल, श्री राजेश सिंह, कृषि वैज्ञानिक डॉ. अजय पाण्डेय, उप संचालक कृषि यूपी बागरी, विकासखण्ड तकनीकी प्रबंधक साक्षी द्विवेदी तथा बड़ी संख्या में किसान उपस्थित रहे। PMO India CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Department of Agriculture, Madhya Pradesh #JansamparkMP #रीवा #Rewa

Rewa, Madhya Pradesh | Jun 20, 2026

क्या है कांग्रेस पार्टी रीवा महापौर से सुनिये #shorts #viral #viralshorts #trending

क्या है कांग्रेस पार्टी रीवा महापौर से सुनिये #shorts #viral #viralshorts #trending

Huzur Nagar, Rewa | Jun 20, 2026

रीवा।।संयुक्त रविदास समाज चेतना मंच द्वारा की गई पत्रकारवार्ता 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले गरिमामय कार्यक्रम को संपन्न कराए जाने हेतु रविदास समाज के लोगों से अधिक से अधिक के संख्या में पहुंचने की अपील की गई

रीवा।।संयुक्त रविदास समाज चेतना मंच द्वारा की गई पत्रकारवार्ता 21 जून 2026 को आयोजित होने वाले गरिमामय कार्यक्रम को संपन्न कराए जाने हेतु रविदास समाज के लोगों से अधिक से अधिक के संख्या में पहुंचने की अपील की गई

Huzur Nagar, Rewa | Jun 20, 2026

उप मुख्यमंत्री श्री Rajendra Shukla ने बैठक में ललितपुर, सिंगरौली रेलवे लाइन के कार्यों की समीक्षा कर दिए निर्देश... रीवा से सीधी, सिंगरौली रेलवे लाइन का कार्य दिसंबर 2028 तक पूरा करें. ललितपुर, सिंगरौली रेलवे लाइन विन्ध्य के विकास को नया आयाम देगी. _____________________ उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कमिश्नर कार्यालय सभागार में आयोजित बैठक में ललितपुर, सिंगरौली रेलवे लाइन के कार्यों की समीक्षा की। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन का कार्य पूरा होते ही विन्ध्य क्षेत्र में तेजी से विकास होगा। सिंगरौली के कोयला भण्डारों, सतना के सीमेंट भण्डार और अन्य उत्पादों को राष्ट्रीय बाजारों से जुड़ने का मौका मिलेगा। सतना, रीवा, सीधी से सिंगरौली तक की रेलवे लाइन का निर्माण कार्य दिसंबर 2028 तक पूरा करायें। सीधी और सिंगरौली कलेक्टर निर्माण कार्यो के लिए आवश्यक भूमि तत्परता से उपलब्ध करायें। निर्माण कार्यों की सभी बाधाएें दूर कर तेजी से निर्माण कार्य करायें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सतना से रीवा और रीवा से सीधी तक रेलवे लाइन का कार्य पूरा हो चुका है। सीधी से सिंगरौली के बीच बनाये जाने वाले 14 रेल टनल का निर्माण तेजी से करायें। रेलवे लाइन के निर्माण में जनप्रतिनिधि और प्रशासन रेलवे को पूरा सहयोग करेंगे। रेलवे के अधिकारी कलेक्टर द्वारा आयोजित साप्ताहिक टीएल बैठक में उपस्थित होकर निर्माण कार्य से जुड़ी बातें रखें। कलेक्टर उनकी सभी कठिनाईयों को दूर रखेंगे। ललितपुर सिंगरौली रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा होने पर विन्ध्य के विकास को नया आयाम मिलेगा। बैठक में सांसद रीवा श्री जनार्दन मिश्रा ने कहा कि रेलवे के अधिकारी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखें। रेल परियोजना और रीवा रेलवे स्टेशन के विकास से जुड़े निर्माण कार्यों का पूरा होने पर समारोहपूर्वक लोकार्पण करायें। निर्माण कार्यों को तय समय सीमा में पूरा करें। बैठक में सांसद सीधी डॉ. राजेश मिश्रा ने कहा कि सीधी में बहरी तक रेलवे लाइन के निर्माण की सभी बांधायें दूर कर दी गई हैं। गोपद नदी में पुल और टनलों का निर्माण तत्काल शुरू करायें। बरगवां, मड़वास और व्यौहारी रेलवे स्टेशन में आवश्यक निर्माण कार्य कराके सुविधाओं का विकास करें। बैठक में रेलवे के डीआरएम केके तलरेजा ने बताया कि दिसंबर 2028 तक सिंगरौली तक रेलवे लाइन का निर्माण कार्य पूरा हो जायेगा। सीधी से सिंगरौली के बीच 14 में से 4 का टनल कार्य शुरू हो गया है। रीवा रेलवे स्टेशन में शेष निर्माण कार्य 30 सितंबर तक पूरा कराकर इसका लोकार्पण किया जायेगा। प्रशासन से रेलवे को अच्छा सहयोग मिल रहा है अब सभी निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ तय समय सीमा में पूरे किये जायेंगे। जुलाई माह के अंत तक चुरहट तथा 31 अगस्त तक ट्रेन को सीधी तक पहुंचा देंगे। सीधी स्टेशन का कार्य लगभग पूरा हो गया है। सतना से पन्ना के बीच देवेन्द्र नगर तक कार्य पूरा हो गया है। खजुराहों से पन्ना जिले के अजयगढ़ तक कार्य तेजी से जारी है। घाटी होने के कारण पन्ना से अजयगढ़ सेक्सन में कठिनाई आ रही है। बैठक में ग्राम चंदवाई स्टेशन के लिए भू अर्जन तथा सिंगरौली जिले में रेलवे लाइन का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कराने के संबंध में निर्णय लिया गया। बैठक में कमिश्नर रीवा बीएस जामोद ने कहा कि रेलवे को प्रशासनिक अधिकारी पूरा सहयोग करेंगे। बैठक में कलेक्टर सीधी विकास कुमार मिश्रा तथा कलेक्टर सिंगरौली गौरव बैनल, वीडियो कान्फ्रेंसिंग से शामिल हुए। बैठक में पुलिस अधीक्षक गुरूकरन सिंह, अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा रेलवे के अधिकारी एमएस हाशमी, दिलीप सिंह, सीएल मीणा, इन्द्रजीत वर्मा तथा अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। CM Madhya Pradesh Dr Mohan Yadav Office Of Rajendra Shukla #JansamparkMP #रीवा #Rewa - Rewa News