फुलवरिया: गणेश डूमर गांव में गौ तस्करी के आरोपी को गिरफ्तार करने पहुंची यूपी पुलिस, आरोपी फरार, तलाश जारी
श्रीपुर थाना क्षेत्र के गणेश डूमर गांव में बुधवार की दोपहर 3 बजे उस समय हलचल मच गई, जब उत्तर प्रदेश पुलिस की टीम गौ तस्करी कांड के आरोपित की गिरफ्तारी के लिए वहां पहुंची हुई थी। हालांकि पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपित घर छोड़कर फरार हो गया। इस छापेमारी में श्रीपुर थाने की पुलिस भी शामिल रही। जानकारी के अनुसार कसया थाना क्षेत्र में मामला दर्ज है।