चौगाईं: बीरपुर गांव: पोखर में डूबने से किशोर की मौत, यूडी प्राथमिकी दर्ज, सरकार देगी सहायता राशि
Chaugain, Buxar | May 28, 2026 बीरपुर गांव में बुधवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में नहाने गए एक किशोर की डूबकर मौत के बाद पुलिस ने इस मामले में गुरुवार को यूडी प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दादा गुप्तेश्वर यादव के बयान पर थाने में यूडी प्राथमिकी दर्ज की गई है। मृतक की पहचान अर्जुन कुमार पिता गुड्डू यादव के रूप में हुई है।