चांपा: चांपा सहित जिले में बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया
चांपा सहित जिले में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक निवेदिता पाल के निर्देशन में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया गया। जिले के समस्त बैंकों का सघन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान पुलिस टीमों ने बैंक परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।