बीना: ग्राम रुसल्ला में 26 वर्षीय महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस ने मामला किया दर्ज
Bina, Sagar | May 24, 2025 26 वर्षीय सीमा पति हेमंत अहिरवार निवासी ग्राम रुसल्ला ने शुक्रवार की रात में अज्ञात कारणों के चलते घर में फांसी लगा ली। महिला को फांसी के फंदे पर झूलता देख परिजनों ने महिला को फांसी के फंदे से उतारा और रात में सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे जहां पर डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। वही शनिवार को भानगढ़ पुलिस ने मृतक महिला का पोस्टमार्टम कराया है।