कोटकासिम: परम लक्ष्य वर्ल्ड स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया दशहरा पर्व, बच्चों ने किया अभिनय
Kotkasim, Alwar | Oct 21, 2026 कोटकासिम के बिरनवास में संचालित परम लक्ष्य वर्ल्ड स्कूल में दशहरा पर्व के उपलक्ष में भव्य रामलीला का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर में उत्साह और सांस्कृतिक उमंग का माहौल छाया रहा, बुधवार दोपहर 4:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य होशियार लाल शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। बच्चों ने अभिनय प्रस्तुत किया।