बीरपुर: 106 आंगनबाड़ी केंद्रों पर पोशाक वितरण शुरू
वीरपुर प्रखंड के 106 आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों के बीच पोशाक वितरण का कार्य मंगलवार को सुबह करीब दस बजे से शुरू हो गया है। इस पहल से करीब 4200 बच्चों को लाभ मिलेगा। जीविका महिला समूहों द्वारा तैयार पोशाक का वितरण चरणबद्ध तरीके से सेविकाओं के माध्यम से अभिभावकों की उपस्थिति में किया जा रहा है।