भुझणू के बाद अब दुआड़ा के जंगल में भड़की आग, दचाणी के रिहायशी मकानों और सेब के बागानों पर मंडराया खतरा
रात होते ही चीड़ के जंगल में तेजी से फैल रही आग, भुझणू में आग से 10 हजार का नुकसान, दो लाख की वन संपदा बचाई
कुल्लू जिले के जंगलों में आग लगने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। शनिवार को बड़ागढ़ बीट के अंतर्गत डाकखाना डोभी के दुआड़ा पंचायत के भुझणू गांव के आसपास जंगल में आग लगने के बाद अब रात होते ही दुआड़ा गांव के पीछे चीड़ के जंगल में आग भड़क उठी है। जंगल में फैल रही आग से दचाणी गांव सहित आसपास के क्षेत्रों में बगीचों के बीच बने रिहायशी मकानों और सेब के बागानों को खतरा पैदा हो गया है। आग की लपटों ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
वहीं, शनिवार दोपहर भुझणू गांव के जंगल में लगी आग की सूचना दोपहर 1:49 बजे पतलीकूहल अग्निशमन केंद्र को मिली थी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हुई और करीब 15 मिनट में मौके पर पहुंचकर आग बुझा�
Kullu, Kullu | Nov 7, 2026