भिंड-लहार-कोंच-उरई रेल लाइन की मांग को लेकर लहार में गरजे लोग, गूंजा नारा— "रेल नहीं तो वोट नहीं"
🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰🟰
लहार..भिंड-लहार-कोंच-उरई रेल मार्ग की वर्षों पुरानी मांग को लेकर गुरुवार को लहार में जनाक्रोश फूट रहा है, चंबल बुंदेलखंड अंचल समग्र विकास जनमंच के तत्वावधान में नगर के चौपाटी स्थित सेल्फी पॉइंट पर आयोजित एक दिवसीय विशाल धरना प्रदर्शन में क्षेत्रवासी एकजुट होकर आवाज बुलंद कर रहे है,
सुबह 10 बजे से शुरू हुए इस महा-आंदोलन में भारी संख्या में स्थानीय नागरिक, किसान, व्यापारी और युवा शामिल हुए। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए दो टूक शब्दों में ऐलान किया कि यदि यह परियोजना जल्द धरातल पर नहीं उतरी, तो वे आगामी चुनावों का पूरी तरह बहिष्कार करेंगे,जनमंच के अध्यक्ष गुलाब सिंह राजावत ने धरने को संबोधित करते हुए कहा कि चंबल और बुंदेलखंड अंचल के समग्र विकास और बेहतर कनेक्टिविटी के लिए यह रेल मार्ग जीवनरेखा साबित हो सकता है। दशकों से सरकारें केवल आश्वासन देती आ रही हैं, जिससे जनता में भारी रोष है।
शाम 5 बजे तक चलेगा धरना प्रदर्शन.. सुबह 10:00 बजे से शाम 05:00 बजे तक चल रहे इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह रेल लाइन जुड़ने से क्षेत्र में व्यापार, शिक्षा और रोजगार के नए अवसर खुलेंगे,जनमंच के पदाधिकारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि सरकार ने जल्द इस परियोजना पर ठोस कदम नहीं उठाया, तो इस आंदोलन को बड़े स्तर पर ले जाकर पूरे अंचल में प्रदर्शन किया जाएगा।
Gormi, Bhind | Oct 1, 2026