चंदौली: वाराणसी खंड विधान परिषद चुनाव 2026 में मतदान शांतिपूर्ण और निष्पक्ष रहा
वाराणसी खंड के स्नातक और शिक्षक विधान परिषद चुनाव 2026 में चंदौली में मतदान प्रक्रिया पूरी तरह शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा व्यवस्था और मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया। मतदान में खंड स्नातक 43.38% और खंड शिक्षक 71.70% हिस्सेदारी रही।