लातेहार: सक्षम एप्प दिव्यांग मतदाताओं के लिए उपयोगी उपकरण, चुनावी प्रक्रिया में भाग लेने में करता है मदद
मतदाताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा दिव्यांग मतदाताओं के लिए मताधिकार के उपयोग को आसान एवं सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से सक्षम ईसीआई एप्प लांच किया गया है।इसके जरिए पंजीकरण की प्रक्रिया से लेकर मतदान के दिन पिक एंड ड्रॉप सुविधा का लाभ उठाया जा सकता है।जानकारी जिला जनसंपर्क कार्यालय द्वारा मंगलवार की शाम करीब चार बजे दी गई है।