बैराड़: कलेक्टर के निर्देश पर पोहरी एसडीएम अनुपम शर्मा ने बैराड़-पोहरी के उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया
कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अर्पित वर्मा के निर्देश पर अधिकारियों द्वारा सतत रूप से खरीदी केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण किया जा रहा है। जहा एसडीएम अनुपम शर्मा ने बैराड़ व पोहरी के गेहूं उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण किया और उपार्जन की व्यवस्थाएं देखीं। जिसकी जानकारी मंगलवार दोपहर 3 बजे दी है। निरीक्षण के दौरान उपार्जन केंद्रों पर किसानों संवाद किया।