कासगंज: कासगंज में मनाया गया EMT डे, उत्कृष्ट कर्मियों को मिला सम्मान
जनपद कासगंज में एम्बुलेंस सेवा (108/102) द्वारा EMT डे मनाया गया। कार्यक्रम में नोडल अधिकारी डॉ. ए.एन. चौहान ने ईएमटी कर्मियों के योगदान को सराहा और अपने अनुभव साझा किए। इस दौरान हनुजा यादव, कामेश सिंह, वीरपाल यादव और राधिका को ‘बेस्ट ईएमटी’ के रूप में सम्मानित किया गया।