गिरिडीह: सिविल कोर्ट गिरिडीह में मॉर्निंग कोर्ट शुरू, अदालत की कार्रवाई प्रारंभ
सिविल कोर्ट गिरिडीह में सोमवार से मॉर्निंग कोर्ट शुरू हो गया।सुबह 7 बजे से अदालत की कार्रवाई प्रारंभ हुई। बताया गया कि झारखंड में बढ़ती गर्मी को देखते हुए न्यायिक व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। झारखंड हाई कोर्ट के निर्देश पर गिरिडीह सहित राज्य के सभी जिला न्यायालयों में 6 अप्रैल से मॉर्निंग कोर्ट की शुरुआत हो गई।