हाथरस: मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार, कब्जे से बरामद हुई 1 अवैध देशी पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर
जनपद हाथरस SP द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में सदर कोतवाली पुलिस ने चैकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर एसआरबी स्कूल की तरफ से मोहल्ला नवीपुर शिव कॉलोनी निवासी एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। जिसके कब्जे से 1 अवैध देशी पिस्टल व 2 जिन्दा कारतूस 32 बोर हुए हैं। अभियुक्त की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में कार्यवाही की जा रही है।