आंवला: आंवला के रसूला से दो भैंस हुई चोरी, सैदपुर में मक्का के खेत में बंधी हुई मिली
Aonla, Bareilly | Jun 15, 2026 आंवला तहसील क्षेत्र के गांव रसूला के पीडित ने सोमवार सुबह आठ बजे बताया कि रात में दो भैंस चोर खोल कर ले गए। सुबह उठकर भैंस मालिकों ने देखा तो वहां भैंस मौजूद नहीं थी। उन्होंने सब जगह तलाश किया और दौड़ भाग की। बाद में भैसें सैदपुर में स्थित मक्का के खेत में बंधी हुई पड़ी हुई मिली।