रफीगंज: रफीगंज भाजपा नेता के पिता का इलाज के दौरान निधन, 35 वर्षों तक भारतीय सेना में दी सेवा
रफीगंज के सकिरगंज निवासी भाजपा नेता रामाशीष दास के पिता जनेश्वर दास का शुक्रवार को इलाज के दौरान वाराणसी स्थित ट्रामा सेंटर में निधन हो गया। उनके निधन की खबर मिलते ही परिजनों एवं क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। शुक्रवार दोपहर 1:00 विनोद कुमार ने बताया कि मृतक भारतीय सेवा में 35 वर्षों तक सेवा दी थी। 15 दिन पहले उनकी गर्दन की हड्डी गिर जाने के कारण टूट गई थी।