मोतिहारी: मोतिहारी पुलिस ने लूट की योजना को नाकाम कर, हथियार के साथ 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
मोतीहारी पुलिस ने लूट की साजिश को नाकाम कर एक देसी कट्टा,एक विदेशी पिस्टल,तीन जिंदा कारतूस व अन्य सामान के साथ पांच अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। गुप्त सूचना के आधार पर गठित टीम ने दरपा थाना क्षेत्र के बोल्डरवा चौक पर सघन वाहन जांच अभियान शुरू किया। इस दौरान मोटरसाइकिल एवं स्कॉर्पियो पर सवार संदिग्ध अपराधी को हथियार,मोबाइल,स्कॉर्पियो व बाइक के साथ गिरफ्तार