मोठ: मोठ कोतवाली क्षेत्र में ज़हरीला खाना खाने से मां-बेटे की तबीयत बिगड़ी, झांसी मेडिकल कॉलेज किया गया रेफर
Moth, Jhansi | Jul 2, 2025 झांसी के मोठ तहसील क्षेत्र के ग्राम टाड़ा से बुधवार दोपहर 12 बजे सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 70 वर्षीय प्रेमवती और उनके बेटे 48 वर्षीय पूरन सिंह दोपहर का खाना खाने के बाद अचानक बेहोश हो गए। परिवार वाले घबरा गए। आनन-फानन में दोनों को मोठ अस्पताल पहुंचाया गया। परिजन वो सब्जी भी अस्पताल लेकर पहुंचे, जिसे खाने के बाद दोनों की तबीयत बिगड़ी थी।