बेगमगंज: बेगमगंज में निर्माणाधीन पुलिया में गिरा बाइक सवार, पेट में घुसा सरिया, हालत नाज़ुक
रायसेन जिले के बेगमगंज क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां एक बाइक सवार निर्माणाधीन पुलिया में गिर गया। हादसा इतना भयावह था कि बाइक चालक के पेट के आर-पार लोहे का मोटा सरिया घुस गया। घटना सागर-भोपाल मार्ग पर ग्राम बर्री स्थित निर्माणाधीन पुलिया पर हुई।