खंडवा के छैगांव माखन थाना क्षेत्र के कोलाडिट गांव में घर का छज्जा हटाने को लेकर ऐसा विवाद भड़का कि दो परिवार आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों में लाठी-डंडे और पत्थर चलने लगे। गांव में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार गूंज उठी। इस खूनी झड़प में दोनों पक्षों के छह लोग घायल हो गए।