ग्वालियर गिर्द: ग्वालियर चिड़ियाघर का बुजुर्ग तेंदुआ बीमार, 20 साल की उम्र में छोड़ा ठोस आहार; डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी
ग्वालियर के गांधी प्राणी उद्यान में रह रहा 20 वर्षीय बुजुर्ग नर तेंदुआ बीमार पड़ गया है। मंगलवार शाम करीब 7:30 बजे प्राणी उद्यान प्रबंधन ने बताया कि उम्र संबंधी समस्याओं के कारण तेंदुए ने ठोस भोजन लेना बंद कर दिया है और उसका इलाज विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में जारी है।