चकरनगर: चकरनगर में अचानक मौसम ने करवट ली, तेज आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई
चकरनगर में गुरुवार को अचानक मौसम ने करवट बदल ली। सुबह करीब 8 बजे से आसमान में काले घने बादल छा गए और धूल भरी आंधी चलने लगी।चकरनगर इलाके में बारिश शुरू हो गई और ओलावृष्टि हुई। मौसम में हुए इस बदलाव के चलते अधिकतम तापमान में करीब पांच डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। वहीं कई स्थानो पर विजली खंबा प्रभावित हुए।