भुसावर: भरतपुर: वैर-भुसावर समेत चार क्षेत्रों में पेयजल संकट, किसान नेता ने मुख्यमंत्री से लगाई गुहार
भरतपुर। वैर, भुसावर, हलैना और बयाना क्षेत्र में पेयजल समस्या को लेकर किसान नेता इन्दल सिंह जाट ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भरतपुर कलेक्टर को सौंपा। ज्ञापन में पाइप लाइन स्कीम को जल्द मंजूरी देने की मांग की गई है ताकि क्षेत्र में पेयजल संकट का समाधान हो सके।