बीकानेर: राजस्थान शिक्षक संघ ने कलेक्टर कार्यालय के सामने किया विरोध प्रदर्शन
राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) ने गुरुवार को प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष रवि आचार्य एवं प्रदेश उपाध्यक्ष ओमप्रकाश विश्नोई के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम जिला कलेक्टर बिकानेर को ज्ञापन सौंपा। संघ ने राज्य सरकार द्वारा स्थानांतरण पर लगाए गए प्रतिबंध को अन्य विभागों के लिए हटाने, लेकिन शिक्षा विभाग को इससे बाहर रखने पर नाराजगी जताई।