रजौन: साहिबगंज फेरी गंगा घाट पर स्नान करते समय खजूर कोरामा गांव के युवक की डूबने से मौत
Rajaun, Banka | Apr 21, 2026 साहिबगंज फेरी सेवा गंगा घाट पर स्नान के दौरान डूबने से रजौन थाना क्षेत्र के खजूर कोरामा गांव निवासी 19 वर्षीय निशांत कुमार की मौत हो गई । जानकारी के अनुसार खजूर कोरामा गांव निवासी शंभू सिंह का पुत्र निशांत कुमार अपनी बहन के घर साहिबगंज भोज में शामिल होने गया था।