दतिया: डाड़ा गांव में सांप काटने से 6 वर्षीय कृष्णा की मौत, भांडेर में पोस्टमार्टम, दुरसड़ा पुलिस ने जांच शुरू की
Datia, Datia | May 1, 2026 दतिया जिले के दुरसड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम डाड़ा में सांप के काटने से एक 6 वर्षीय बालक की मौत का मामला सामने आया है। जिसको लेकर दुरसड़ा पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं मृतक बालक का शुक्रवार सुबह 10 बजें भांडेर अस्पताल पर पोस्टमार्टम किया गया। जानकारी के अनुसार मृतक के पिता हरनारायण कर्ण पुत्र तुलसी कर्ण, उम्र 31 वर्ष, ने थाने पहुंचकर सूचना दी।