सिसई: रोशनपुर महली टोली में आंधी-तूफान से घर का छप्पर उड़ा, महिला ने मुआवजे की मांग की
Sisai, Gumla | Mar 20, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के रोशनपुर महली टोली में बृहस्पतिवार शाम बारिश के साथ तेज आंधी तूफान के कारण भूली देवी नामक एक महिला का घर का छप्पर उड़ गया।घर का छप्पर उड़ जाने से बारिश में घर के कई सामान बर्बाद हो गए। महिला और उनके परिवार को अब रहने की भी दिक्कत होगी।महिला ने बताया कि उनका कोई सरकारी आवास नहीं है।बहुत ही मेहनत से उन्होंने अपना करकट का घर बनाया था।