सिसई: श्री हरिहर महायज्ञ को लेकर ग्राम भदौली मंडा डाँड़ भोलेनाथ के प्रांगण में बैठक का आयोजन हुआ
Sisai, Gumla | Mar 19, 2025 सिसई प्रखण्ड अंतर्गत,ग्राम भदौली मंडा डाँड़ के पास,श्री हरिहर महायज्ञ को लेकर एक बैठक रखी गयी थी। बुधवार रात जानकारी देते हुए बताया गया कि बैठक में मुख्य रूप से सर्व सम्मति से पाँच दिवसीय श्री हरिहर महायज्ञ आयोजित करने का निर्णय लिया गया।महायज्ञ को सफल संचालन करने हेतु एक कमिटी के चयन किया गया।15 अप्रैल से 19 अप्रैल 2025 तक पाँच दिवसीय महायज्ञ का आयोजन होगा।