सिसई: खेर्रा गांव में सास-बहू और पति सम्मेलन का आयोजन, रूढ़िवादी प्रथाओं के प्रति जागरूकता फैलाई गई
Sisai, Gumla | Mar 19, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के कुर्गी क्लस्टर के खेर्रा गांव में मानसी प्लस परियोजना की ओर से बुधवार दोपहर सास बहु और पति सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कार्य क्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में परंपरागत एवं रूढ़िवादी परंपरा को आपसी सलाह परामर्श द्वारा दूर करना तथा सास बहु पति में सामंजस्य बना कर मां और नवजात शिशु का बेहतर देखभाल करना है।