सिसई: प्रखंड क्षेत्र में अचानक बारिश और ओलावृष्टि से लोगों को गर्मी से राहत
Sisai, Gumla | Mar 20, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न भागों में बृहस्पतिवार शाम आंधी तूफान के साथ जोरदार बारिश हुई। इसके साथ ही साथ स्थानों में ओलावृष्टि भी हुई। ओलावृष्टि के कारण जहां मौसम में बदलाव आया वहीं तापमान में कमी आई है।इससे लोगों को बढ़ती गर्मी से राहत मिला है।लेकिन ओलावृष्टि के कारण कई जगह फसलों के भी नुकसान होने की सूचना मिली है।