सिसई: पिलखी मोड़ पर नेशनल हाईवे में तेज आंधी-तूफान से गिरा पेड़, आवागमन बाधित
Sisai, Gumla | Mar 20, 2025 सिसई प्रखंड क्षेत्र के पिलखी मोड़ स्थित नेशनल हाईवे में बारिश के साथ तेज आंधी तूफान के कारण शाम 5:00 बजे एक विशाल पीपल का पेड़ टूटकर गिर गया।अचानक पेड़ के गिरने के कारण आवागमन बाधित हो गया।जिसे स्थानीय ग्रामीणों ने मिलकर पेड़ की डालिया काटते हुए आवागमन को चालू किया।पेड एक चाय बेचने वाले दुकानदार के छप्पर पर भी गिरा था।हालांकि बड़े दुर्घटना बाल-बाल होते बची।