बयाना: मोरोली में घर में घुसकर लाखों के जेवर और नकदी की चोरी, दो आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज
भरतपुर जिले के बयाना सदर थाना क्षेत्र के जसपुरा मोरोली गांव में देर रात घर में घुसकर लाखों रुपए के जेवर और नकदी चोरी होने का मामला सामने आया है। पीड़ित प्रहलाद गुर्जर ने गांव के ही आकाश गुर्जर सहित दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। शिकायत के अनुसार बदमाश रात करीब 2 बजे पाटौर की पट्टिया हटा कर चोरी की है।