नवाबगंज: बाराबंकी के कलेक्ट्रेट परिसर से पराली प्रबंधन जागरूकता अभियान को गति देने हेतु डीएम ने वाहनों को किया रवाना
पराली प्रबन्धन जागरूकता अभियान को गति प्रदान करने हेतु जिलाधिकारी द्वारा तीन जागरूकता वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर नवाबगंज, हैदरगढ़ एवं रामनगर तहसील हेतु सोमवार करीब 1 बजे रवाना किया गया। जबकि फतेहपुर तहसील में पूर्व से ही प्रचार वाहन संचालित है। इन प्रचार वाहनों द्वारा सम्बन्धित तहसील की समस्त ग्राम पंचायत में लगातार भ्रमणशील रहकर जागरूक किया जाएगा।